छत्तीसगढ़

6. अगर आप रोज़ काजू खाएंगे तो बॉडी में बढ़ सकता है इन तीन बीमारियों का खतरा, एक्सपर्ट से जानिए साइड इफेक्ट

खराब डाइट और बिगड़ता लाइफ स्टाइल कई क्रॉनिक बीमारियों का शिकार बना रहा है। अगर डाइट को कंट्रोल नहीं किया जाए तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी रोग और दिल के रोगों का खतरा बढ़ने लगता है। ब्लड प्रेशर लम्बे समय तक हाई होने से स्ट्रॉक और ब्रेम हेमरेज का खतरा अधिक रहता है। कोलेस्ट्रॉल को अगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

इन क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डाइट में ड्राईफ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन आप जानते हैं कि कुछ ड्राईफ्रूट ऐसे हैं जिनका सेवन करने से हाई बीपी, दिल के रोग और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ने लगता है।

काजू एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसे एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को बेहद फायदा होता है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर के मुताबिक काजू में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम,आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मौजूद होते हैं जो बॉडी को पोषण देते हैं और बॉडी के हेल्दी रखते हैं।

फाइबर से भरपूर काजू के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। एक दिन में 4 से 5 काजू का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है और गैस की परेशानी दूर होती है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर काजू हड्डियों को मजबूत करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर काजू का सेवन कुछ बीमारियों में ज़हर की तरह असर करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि काजू का सेवन कौन-कौन सी बीमारियों में ज़हर की तरह असर करता है।

दिल के मरीजों के लिए ज़हर है काजू:

काजू का सेवन दिल के मरीजों के लिए ज़हर की तरह असर करता है। काजू एक अनहेल्दी फूड है। इसमें बहुत अधिक फैट होता है जिसे ट्राईग्लिसराइट कहते हैं। 100 ग्राम काजू में 47 फीसदी फैट होता है, इसका मतलब है कि 100 ग्राम काजू में 12 चम्मच तेल होता है। दिल के मरीजों के लिए काजू का सेवन ज़हर के समान है।

मोटापा ज्यादा है तो काजू से बचें:

अगर आपका वजन ज्यादा है तो काजू का सेवन करने से बचें। काजू में 18 ग्राम प्रोटीन और 553 कैलोरी होती है जो तेजी से वज़न को बढ़ाने में असरदार है। अगर आप मोटापा के शिकार हैं तो काजू का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें।

बॉडी में टॉक्सिन बढ़ाता है इसलिए इससे परहेज करें:

काजू में टॉक्सिक URIOSHIOL मौजूद होता है जो बॉडी में टॉक्सिटी बढ़ाता है। अगर आप काजू खाने के शौकीन है तो अपनी इस आदत को बदल लें। काजू का सेवन आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button