छत्तीसगढ़

4. रौब झाड़ने के लिए बंदूक चलाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करना हिस्ट्रीशीटर को पड़ा भारी, मांगी माफी

भिलाई। इन दिनों सोशल मीडिया पर अपना रौब और रुतबा दिखाने के लिए हथियारों के साथ फोटो डालना फैशन सा बन गया है, लेकिन युवाओं को पता तक नहीं है कि यह उनको भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला भिलाई से सामने आया है।

रौब झाड़ने के लिए बंदूक चलाने का वीडियो किया अपलोड
यहां कैंप क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने रौब झाड़ने के लिए बंदूक से गोली चलाते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदमाश ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने कैंप क्षेत्र में रहने वाले आदतन बदमाश हिस्ट्रीशीटर संतोष उर्फ मथुरा को गिरफ्तार किया। आरोपित संतोष उर्फ मथुरा ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वो बंदूक से हवाई फायर करता नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लाकअप में बंद कर दिया।

 

बदमाश ने कान पकड़कर मांगी माफी
पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदमाश मथुरा ने कान पकड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। साथ ही यह कसम भी खाई कि वो अब दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करेगा। मथुरा ने पुलिस के सामने कैमरे पर लोगों से यह अपील की कि कोई भी ऐसी गलती न करे। पुलिस ने बदमाश की परेड का यह वीडियो अपने इंटरनेट मीडिया के सोशल अकाउंट पर अपलोड किया है। साथ ही यह वीडियो तेजी से प्रसारित भी हो रहा है। लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button