छत्तीसगढ़

6. गर्मियों में पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या से पाना है छुटकारा, एक्सपर्ट की आयुर्वेदिक समर रेसिपी करें ट्राई

गर्मी हो या ठंडी चाय किसे पसंद नहीं होती है। कई लोगों के दिन की शरूआत ही एक कप चाय के साथ होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दिनभर एक कप चाय न मिले तो उनके सिर का दर्द ही नहीं जाता। आपके आस-पास या शायद आप खुद चाय के दिवाने होंगे, जो हर मौसम में दिन या रात हर वक्त चाय पीनेे से कभी न नहीं करते होंगे। लेकिन ज्यादा चाय पीना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके लिए एक आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे पीने से गर्मियों में आपबैक्टीरिया या वायरस से बचें रहेंगे। इतना ही नहीं ये समर आयुर्वेदिक चाय आपको सिर दर्द, थकान, एसिडिटी, माइग्रेन, पीरियड क्रैम्प्स, पाचन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ से जुड़ी रेसिपी शेयर करती रहती है। डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया का मानना है कि कैफीन का सेवन करने से आपके पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं डॉ दीक्षा भावसार सांवलिया की समर आयुर्वेदिक चाय रेसिपी के बारे में…

समर आयुर्वेदिक चाय बनाने की विधि

सामग्री:

* पानी – 1 गिलास

* साबुत धनिया – 1 बड़ा चम्मच

* सूखी गुलाब की पंखुड़ियां – 2 बड़े चम्मच

* पुदीना के पत्ते – 7 से 8

* करी पत्ते – 7 से 10

* छोटी इलायची – 1 पिसी हुई

कैसे बनाएं हर्बल टी

* समय आयुर्वेदिक चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसे अच्छे से गर्म कर लें।

* इसके बाद उसमें ऊपर बताई गई सारी सामग्री डालकर 1 उबाल आने तक पकाएं।

* अब 5 से 10 मिनट तक इसे मीडियम आंच पर पकने दें।

* आपकी आयुर्वेदिक चाय तैयार है। इसे एक गिलास में छानकर मजे से पीएं।

आयुर्वेदिक समर टी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स

1. साबुत धनिया

साबुत धनिया आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के साथ, माइग्रेन का सिरदर्द, हार्मोनल संतुलन, शुगर लेवल और थायराइड को संतुलित रखने में दद करता है। साबुत धनिया का पानी आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।

2. गुलाब की पंखुरियां

गुलाब की पंखुरियां आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यहां आपके प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। प्रकृति में ठंडा होने के कारण गर्मियों में आप इसे अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह आपके दिल, दिमाग, नींद और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

3. करी पत्ता

करी पत्ता आपके बालों के झड़ने की समस्या, शुगर के स्तर को कम करने और हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार करने में मदद करता है। करी पत्ते में कई एंटी-डायबिटिक, एंटी-डायरियल, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल, एंटीकार्सिनोजेनिक, एंटीहाइपरटेंसिव, एंटीअल्सर, जीवाणुरोधी, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले औषधीय गुण मौजूद हैं।

4. पुदीना

पुदीना के पत्ते हर तरह के मौसम में आपके लिए एक जड़ी बूटी के रूप में काम करता है। ठंड के दौरान गले में खराश के लिए, गर्मियों के दौरान सिर्फ एक फ्रेश मोहितो के रूप में पुदीना काफी हेल्दी होता है। यह एलर्जी, खांसी-जुकाम, पिंपल्स, सिरदर्द, ओरल केयर में फायदेमंद है।

5. इलायची

इलायची की खुशबू और टेस्ट हम सभी को काफी पसंद होती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत भी है। इलायची आपकी स्किन से जुड़ी समस्या, ब्लड प्रेशर, अस्थमा जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button