छत्तीसगढ़

7. होलिका दहन के लिए निगम की तैयारी : सड़कों को बचाने उपलब्ध कराई जाएगी मुरुम-रेत, पर्याप्त जलापूर्ति की होगी व्यवस्था

रायपुर.   नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने 7 मार्च 2023 की रात को होलिका दहन और 8 मार्च 2023 को होली पर्व पर रंग-गुलाल के त्योहार के दौरान पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण से मनाने के निर्णय के व्यवहारिक कियान्वयन के लिए नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में चौक-चौराहों, मोहल्लों में प्रस्तावित होलिका दहन कार्यक्रमों के दौरान वहां की सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मुरूम रेत की व्यवस्था किये जाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सड़को पर भवन निर्माण सामग्रियों को विशेष रूप से जब्त करने और सड़क पर भवन सामग्री न रहे, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारियों सहित सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैं.

आयुक्त ने निर्देश दिया है कि इस दौरान निर्धारित समयावधि में लोगों को पर्याप्त पानी मिले. इसका विशेष ध्यान रखा जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि निरंतर पेयजल उपलब्ध रहे. शहर में जहां पेयजल की कमी है, वहां टैंकरो से जलापूर्ति की जाए. होली पर्व के दौरान अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त रखने के लिए डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड से समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button