छत्तीसगढ़

4. मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर एम्स के डाक्टर से ठगी, मापअप राउंड क्लियर कराने का दिया था झांसा

रायपुर।    राजधानी रायपुर एम्स के डाक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। जहां डाक्टर को बेटी का मेडिकल कालेज में दाखिला कराने का झांसा देकर ठग ने दो लाख रुपये ठग लिए। वहीं डाक्टर की शिकायत पर आमानाका थाना पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के लिे बता दें कि ठग ने डाक्टर को हरियाणा के ईएसआइ मेडिकल कालेज में मापअप राउंड क्लियर कराने का झांसा देकर पैसे ऐठ लिए और ठगी का शिकार बनाया है।

दरअसल, आमानाका थाने में डा. संजय सिंह नेगी रिपोर्ट लिखाई है। डा. संजय एम्स में एडिशनल प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने फोन करने वाले सख्स हर्षवर्धन केजरीवाल के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। डा. सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनके पास छह सितंबर 2022 को हर्षवर्धन ने फोन पर संपर्क किया। उसने मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों के साथ परिचय होने का झांसा दिया। इसके बाद डाक्टर को उनकी बेटी का मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने मापअप राउंड क्लियर कराने का दावा किया। इसके एवज में ठग ने दो लाख रुपये की मांग की। ठग के झांसे में आकर डाक्टर ने दो लाख रुपये ठग के खाते में भेज दिए।

आनलाइन निकली जानकारी, बनाया शिकार:

– ठग से मेडिकल की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी के बारे में पहले आनलाइन जानकारी जुटाई। इसके बाद डाक्टर से संपर्क कर उनकी बेटी को मापअप राउंड क्लियर कराने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। फोन में बात कर पहले भरोसा जीता। मेडिकल काउंसिल में उंची पहुंच बताई। जिससे डाक्टर झांसे में आ गए। और उसके कहे अनुसार पैसे खाते में भेज दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button