छत्तीसगढ़

2. CG में भीषण सड़क हादसा: महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 22 घायल, आरोपी ड्राइवर हुआ फरार

बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां शनिवार को सुबह महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में पिकअप में सवार 22 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना का शिकार हुए इस पिकअप में 22 महिलाएं सवार थीं। ये महिलाएं खेत में काम करने के लिए आ रही थीं। पिकअप पलटने के बाद एक महिला की उंगली कटकर सड़क पर गिर गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक़, बालोद जिले के ग्राम भेड़ी से 22 महिलाएं पिकअप में सवार होकर नाहंदा खेत में काम करने के लिए आ रही थी। पिकअप वाहन बहुत तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहा था। इस वजह से ड्राइवर का भी उस पर नियंत्रण नहीं हो पाया। डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संबलपुर-खैरोडीह के बीच पिकअप पलट गया। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने महिलाओं को पिकअप से बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद लोहारा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। इस सड़क हादसे में सभी 22 महिलाएं घायल हो गई। इनमें से 6 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने सभी घायल लोगों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को उपचार के लिए राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इस भीषण सड़क हादसे में पिकअप में सवार कई महिलाओं के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई है। एक महिला की उंगली कट गई।

फरार आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि महिलाओं को पीछे खुली गाड़ी यानि पिकअप में बैठाया गया था। पिकअप बहुत तेज रफ्तार में था इस वजह से यह हादसा हुआ। अब पिकअप की जब्ती कर ली गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वहीं, घायल महिलाओं का बयान किया जा रहा है। उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button