छत्तीसगढ़

7. गर्मी में मसालेदार भोजन कर रहे है,तो ये युक्ति अपनाएं और मजे से खाएं

मसालेदार खाना किसे अच्छा नहीं लगता है, लेकिन कहते हैं न सर्दियां सेहत का मौसम होती है। इस मौसम में खाना आसानी से पच जाता है, खुराक भी बढ़ जाती है जबकि गर्मियां बिल्कुल विपरीत होती हैं।

गर्मियों में भारी या मसालेदार खाना खाते ही कई बार परेशान होना पड़ता है,लेकिन ऐसे कई अवसर आते हैं कि आपको गर्मियों में भी मसालेदार भोजन खाना पड़ता है। ऐसे में यदि आप घबरा रहे हैं कि भोजन करते ही आपको पेट संबंधी समस्या होने लगती है तो आपकी समस्या दूर करने के लिए यह है जरूरी टिप्स।

छाछ का सेवन जरूर करें
गर्मियों में जब भी आप मसालेदार खाना खा रहे हैं तो खाने के बाद में छाछ का सेवन जरूर करें। पेट कितना ही क्यों न भरा हो छाछ पीते ही आपको राहत मिलेगी। छाछ मसालेदार खाने को आसानी से पचाने में सहायता करेगी इसलिए खाना खाने के लिए बैठने से पहले ही अपनी छाछ की व्यवस्था जमा लें। पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।

 

मीठा जरूर खाएं
खाना बहुत मसालेदार है तो साथ-साथ मीठा भी खाते जाएं। मीठा खाने से एसिडिटी नहीं होती है और मसालेदार खाना खाने पर एसिडिटी की संभावनाएं बढ़ जाती है इसलिए यदि आप मीठा साथ में खाएंगे तो संतुलन बना रहेगा और पेट में जलन आदि की समस्या आपको नहीं होगी। मीठा न पसंद होने पर भले ही थोड़ा खाएं पर जरूर खाएं और याद रहे खाने के बाद या पहले मीठा नहीं खाना है, खाने के साथ ही मीठा भी खाते रहना है।
सोने से एक घंटे पहले खाएं

 

यदि आप मसालेदार खाना खाने जा रहे हैं तो सोने से लगभग एक घंटे पहले खा लें ताकि खाना पच सके। अगर खाना खाते ही आप सो गए तब तो तय बात है कि आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है और सुबह उठते ही आपको पेट और सीने में जलन, खट्टी डकार आदि आने लगे। इसलिए यदि आप खाना जल्दी खा लेंगे तो सोने से पहले कई बार पानी पीने में आएगा और यह समस्या नहीं होगी।

 

दूध- पानी का सेवन करें

 

खाना खाने के कुछ देर बाद यदि आपको ऐसा लगता है कि पेट में जलन हो रही है, भारीपन लग रहा है तो आधा गिलास ठंडा दूध लें, उसमें आधा गिलास ठंडा पानी मिलाकर, थोड़ी देर फेंटकर पी लें। ऐसा करने से आपको तत्काल राहत मिलेगी और यूं भी सामान्य में मसालेदार खाना खाने के बाद यदि रात में आप दूध-पानी पीकर सोते हैं तो सुबह उठने पर आपको पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button