छत्तीसगढ़

2. ‘कांग्रेसियों के मुंह से राम नाम निकालने का श्रेय प्रधानमंत्री को, धरमलाल ने मंत्री कवासी लखमा को लिया आड़े हाथ..

रायपुर: राम नाम को लेकर प्रदेश में रार मचता दिखाई दे रहा है। आज जगन्नाथ यात्रा को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेताओं की ओर से आएं शुभकामना संदेश पर भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने निशाना साधा है। कौशिक ने हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेसियों के मुंह से राम नाम निकालने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कांग्रेसियों को भगवान राम, कृष्ण, जगन्नाथ का ज्ञान अब आया है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेसियों को देश में सूपड़ा साफ होने का कारण पता चल गया हैं। वे जान गए है जिन्होंने राम को छोड़ा, राम ने उनको छोड़ दिया है।

दरअसल धरमलाल कौशिक का यह निशाना कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम पर था। प्रदेशाध्यक्ष मरकाम ने प्रदेशवासियों को जगन्नाथ यात्रा कि बधाई देते हुए कहा था कि भगवान जगन्नाथ हम सबके है, जो भी मंदिर जाता है सबको आशीर्वाद देते है। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा था कि भले ही हमारे शासन काल में मंदिर बना फिर भी भगवान राम, जगन्नाथ हम सबके। धरमलाल मरकाम के इन्ही बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button