छत्तीसगढ़

3. Congress Adhiveshan 2023 in Raipur: ख़त्म हुआ महाधिवेशन, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका तीनो लौटे दिल्ली

राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन आज रविवार को ख़त्म हो गया। अधिवेशन समाप्त होने से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मचा से देशभर से आएँ कांग्रेसजनो को सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के सामने आने वाले सभी चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों का खाका खींचा। इसके अलावा राहुल ने अडानी, चीन, राष्ट्रीय सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयो पर केंद्र की मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की। उनके इस सम्बोधन के साथ ही कांग्रेस के इस महाधिवेशन का विसर्जन भी हो गया।

अधिवेशन ख़त्म होने के कुछ ही घंटे के भीतर सोनिया और राहुल गाँधी दिल्ली रवाना हो गए। दोनों साथ ही रवाना हुए जबकि उनके ठीक बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी वापिस दिल्ली लौट गई. विमान में सवार होने से पहले प्रियंका गाँधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पीठ भी थपथपाई. एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा की राज्य में मौजूदा कांग्रेस सरकार काफी अच्छा काम कर रही हैं। जहाँ तक अधिवेशन का सवाल हैं तो इसका फायदा उन्हें 2023-24 में होगा।

Related Articles

Back to top button