6. राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपए के प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त टेबलेट की कीमत करीब दो लाख रूपए बताई जा रही है। वहीं इसका खुदरा कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, बुलेट और एवेंजर बाइक भी जब्त किया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की 28 वर्ष एवं जे. भास्कर राव 28 वर्ष को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी रविंद्र गोयल 46 वर्ष, मुकेश साहू 45 वर्ष, मोह. हसन 58 वर्ष एवं साहिल हसन 18 वर्ष को भी प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया है।
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के दिशा में रायपुर पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 57400 नग स्पास्मो एवं 41720 नग अल्प्राजोलम कुल लगभग 2 लाख नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है जिसका खुदरा मूल्य लगभग 1 करोड़ है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, बुलेट एवं एवेंजर बाइक जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



