छत्तीसगढ़

7. भैंस के सामने आ जाने से यात्री बस पलटी, मासूम की गई जान, कई घायल…

कोरबा।  अंबिकापुर-कटघोरा नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी हैं। वही बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि पटना से कोरबा आ रही राजधानी बस के सामने अचानक भैंस आ गयी, जिसे ठोकर मारते हुए तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

बता दें कि यह घटना मोरगा पुलिस चैकी क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रोज की तरह पटना से कोरबा के बीच चलने वाली राजहंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0706 पटना से यात्रियों को लेकर कोरबा आ रही थी। बस कोरबा पहुंचती इससे पहले ही अंबिकापुर-कटघोरा नेशनल हाइवे पर अचानक एक भैंस सामने आ गई। जिसे देखने के बाद चालक बस को नियंत्रित कर पाता, इतने में बस ने भैंस को टक्कर मारने के बाद सड़क के दूसरे तरफ पलट गई। इस दुर्घटना के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गयी।

आनन फानन में बस के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही इस दुर्घटना में एक डेढ़ साल की मासूम बच्चीं की मौत हो गयी। पुलिस ने सड़क दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर लिया हैं। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती आधा दर्जन लोगों में तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button