9. शरीर में जहर फैलाने वाले इन फलों से थोड़ा बचकर रहें, टॉक्सिक फूड आइटम की लिस्ट देखें

दुनिया भर में ऐसे कई फूड स्टफ हैं जिनके बारें में सही जानकारी नहीं होने से आपको समस्या हो सकती है, क्योंकि इनको खाने के बाद बॉडी में जहर फैलाने का काम करते हैं। इससे गंभीर बीमारी यहां तक की मौत भी हो सकती है। कुछ धीमे जहर के रूप में काम करते हुए गंभीर बीमारी पैदा कर देते हैं।
सेब के बीज
सेब के बीजों में साइनाइड होता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि सेब के बीजों में एक सुरक्षात्मक कोटिंग होती है जो साइनाइड को आपके अंदर प्रवेश करने से रोकती है। अगर आप ने उन्हें गलती से खा लिया है तो थोड़ा सा सावधान रहना सही है। साइनाइड तेजी से सांस लेने, दौरे पड़ने और मौत का कारण भी बन जाता है।
जायफल
जब आप जायफल को पके हुए खानें में कम मात्रा में मिलाते हैं तो जायफल एक अच्छा और बेहतरीन स्वाद बनाता है। लेकिन आप ने इसको अधिक मिला दिया या एसका पिसा हुआ चूरन एक चम्मच खानें में मिला दिया तो ये कई तरह की सम्याएं पैदा कर देगा। ये आपके पेट और गले में जलन पैदा कर सकता है। मिरिस्टिकिन के कारण ये आपके शरीर के लिए जहरीला हो सकता है।
राजमा
लाल और भूरे राजमा में लेक्टिन की उच्चतम मात्रा होती है। लेक्टिन एक जहर है जो आपको पेट में दर्द कर सकता है। इससे आपको उल्टी हो सकती है। इसके साथ ही ये लूज मोशन की वजह भी बन सकता है। बनाने से पहले राजमा को अच्छा तरह से उबालना जरूरी है।
कड़वा बादाम
कड़वे और मीठे दोनों ही तरह के बादाम में एमिग्डालिन होता है, जो एक कैमिकल यौगिक साइनाइड में बदल सकता है, लेकिन कड़वे बादाम से आपको बचकर रहना चाहिए। मीठे बादाम खाने आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। कड़वे बादाम खाने से ऐंठन, जी मचलाना और लूज मोशन हो सकते हैं।
सितारा फल
अगर आपको किडनी की बीमारी है, तो स्टार फ्रूट को ना खाएं। इसका जहर गुर्दे में चिपक जाता है और मानसिक भ्रम, दौरे और मृत्यु की वजह बन सकता है।



