छत्तीसगढ़

2. धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे एसपी सदानंद कुमार पर हुआ हमला, सिर में आई गंभीर चोट

नारायणपुर  :    धर्मांतरण को लेकर उठे विवाद को सुलझाने पहुंचे नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार पर हमला हो गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,उन्हें उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई अन्य आरक्षक भी घायल हैं। मौके पर अधिक पुलिस फोर्स भेजा गया है और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचने वाले हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन पूरी ताकत लगाए हुए हैं।

घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली है कि नारायणपुर के पास गुर्रा गांव में आदिवासी समाज के कुछ लोगों को इसाई समाज के लोगों ने रविवार को मारपीट की थी। इस घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे और वहां तोडफ़ोड करने लगे।

जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि उनके समाज के 4 लोगों के साथ मारपीट की गई है लेकिन पुलिस ने तत्त्काल कोई एक्शन नहीं लिया तो पीडि़त लोगों के समर्थन में समाज के लोग एकजुट हो गए। बड़ी संख्या में यह लोग गांव के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पहुंचे और वहां तोडफ़ोड करने लगे। इनका गुस्सा था कि पुलिस ने आदिवासी समाज के 4 लोगों के साथ मारपीट करने वालों को दंडित नहीं कर रही है।

इधर एक धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड करने की जानकारी मिलने पर एसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंचा। पुलिस ने नाराज लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश की और उन्हें समझाइश देने लगे लेकिन लोग नहीं माने और हिंसक होने लगे।

इसी बीच कुछ लोगों ने एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए तत्काल नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंच रहे हैं और अधिक पुलिस बल को भेजा जा रहा है। स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन अपने स्तर से सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

क्या बोले कलेक्टर
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उपद्रवी लोगों पर नजर रखे हुए हैं। विवाद करने वाले ग्रामीणों को समझाइश दी गई लेकिन उन्होंन हमला कर दिया और इसमें एसपी सदानंद कुमार के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button