छत्तीसगढ़

1. पब्लिक प्लेस में खेला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सट्टा संचालन करते आ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दोनों को पकड़ा है। इनके कब्जे से जब्त सामान की कीमत 95 हजार रुपये आंकी गई है, जिसमें 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 4 बैंक पास बुक, 4 बैंक चेक बुक और चार हजार नगदी रकम शामिल है।

यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहां लंबे समय से  सट्टा संचालन करते आ रहा था। टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड भांठागांव गार्डन में दो व्यक्ति बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इस दौरान पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर की ओर से बताए गए जगह पर पहुंची।

गार्डन में खेला रहे थे सट्टा 

गार्डन में दो व्यक्ति ऑनलाइन सत्ता ऐप चालू कर सट्टा खिला रहे थे। वहीं कॉपी पेन से हिसाब लिखते पुलिस ने मौके पर धरदबोचा। दोनों को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों ने ऑनलाइन सट्टा चलाना स्वीकार किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 5/2024 धारा 4 (क), 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस एप से खिलते थे ऑनलाइन सट्टा 
सट्टा खेलने में आरोपियों ने reddybook.blue ऑनलाइन साइड का उपयोग कर सट्टा खेला गया है और कॉपी रजिस्ट्रर में करोड़ो रूपयों का लेन देन के संबंध में हिसाब लिखा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
साहिद रजा खान 24 साल, निवासी निजामी चौक कृष्णा नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।
मोहम्मद गुलरेज 23 साल, निवासी ईदगाह चौक फरीद नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।

Related Articles

Back to top button