छत्तीसगढ़

4. मामूली विवाद पर युवक व महिला पर किया था डंडे से हमला, युवक की गई जान, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी के खमतराई पुलिस ने महिला व युवक पर डंडे से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पीड़िता ज्योति साहू ने थाना में शिकायत किया कि वह अपने मामा दयाराम साहू का इलाज करवाने के लिए अपने घर रावाभाठा लाई हुई थी। जहां उसके पड़ोस में रहने वाला ईश्वर साहू 29 वर्ष का पीड़िता के घर आना जाना था। वहीं उसके मामा से भी अच्छा परिचय हो गया था।

बताया जाता है कि कल दोपहर पीड़िता के मामा दयाराम साहू घर पर था कि दोपहर के समय लगभग 12.30 बजे घर में पड़ोस में रहने वाले ईश्वर साहू आया और मामा दयाराम साहू के पास बैठ गया, मामा और ईश्वर आपस में बात कर रहे थे। वहीं पीड़िता अपने रूम में खाना खाने के लिए चली गई और खाना खाकर सो गई। दोपहर करीब 2ः00 बजे के आसपास पीड़िता की बेटी राघनी साहू ने आकर बताया कि मामा दया राम साहू को ईश्वर डण्डा से मारपीट कर रहा है।

जिस पर पीड़िता ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी डंडा से मारपीट किया और भाग निकला। वहीं गंभीर रूप से घायल दयाराम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे पुलिस ने आरोपी ईश्वर साहू के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button