4. गर्मी शुरू होते ही आसमान पर सब्जियों व फलों की कीमत, बोहार भाजी 200 रुपए किलो तो इनके भी बढे भाव…देखिए

धमतरी : गर्मी अब शुरू हो गई है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इधर मौसमी फसलों सहित सब्जियों की आवक शहर में शुरू हो गई है। सबसे महंगी सब्जी के रूप में मौसमी बोहार भाजी बिक रही है। इसकी कीमत 2 सौ रूपए किलो है। इधर गर्मी का साथी नींबू का रेट भी बढ़ गया है। उच्च क्वालिटी की एक नींबू 7 रूपए प्रति नग पर बिक रही। लोकल नींबू 20 के चार मिल रहे।
तरबूज, ककड़ी की आवक शुरू
Summer Season Fruit: गर्मी में सर्वाधिक तरबूज, खरबूजा और ककड़ी की बिक्री होती है। अब तो कलिंदर भी मिट्टी से उत्पादित हो रहा है। ज्यादातर धमतरी में तरबूज की आवक राजिम, महासमुंद क्षेत्रों से होती है। धमतरी के नदी क्षेत्रों से ककड़ी की आवक बनी रहती है। फिलहाल इनकी कीमत अभी ज्यादा है। फिर भी अनेक लोग अपने पसंदीदा मौसमी फल को चखने पैसों की परवाह नहीं कर रहे।
ट्रांसपोर्टिंग खर्च में भी हुई बढ़ोत्तरी
रायपुर, महाराष्ट्र और नई दिल्ली से भी नींबू की खेप पहुंच रही है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के साथ ही ट्रांसपोर्टिंग खर्च ज्यादा लग रहा है। जबकि लोकल आवक नहीं के बराकर है। यही वजह है कि नींबू की कीमत आसमान छू रही है। मंगलवार को श्यामतराई स्थित थोक सब्जी मंडी में नींबू 400 से 450 रूपए प्रति सैकड़ा के हिसाब बिका। जबकि चिल्हर बाजार में एक नींबू 5 से 7 रूपए बिक रहा है।



