छत्तीसगढ़
1. 5 दिनों से लापता व्यापारी की घर में मिली लाश, कपड़े से बंधे हुए थे पैर

जगदलपुर : 65 साल के व्यापारी की घर में लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। व्यापारी के दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे। बुजुर्ग व्यापारी पिछले 5 दिनों से लापता चल रहे थे। थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
जांच के दौरान शनिवार को पुलिस ने घर का ताला तोड़कर भीतर देखा तो बेड में उनकी लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद बुजुर्ग व्यापारी शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। मामला जगदलपुर जिले का है।
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के कुम्हारपारा के गेवरचंद खत्री (65) मंगलवार से घर से लापता थे। वे घर में अकेले ही रह रहे थे। परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उनकी कोई खबर नहीं मिली। ऐसे में शहर में ही रहने वाले उनके छोटे भाई ने थाने में जाकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस बुजुर्ग व्यापारी की तलाश में जुट गई थी। इसके बाद पुलिस ने सबूत एकत्रित करने के लिए शनिवार को घर का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर बेडरूम में गई तो वहां व्यापारी की लाश पड़ी हुई थी।
प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका
बेडरूम में शव पड़ा हुआ देख पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। व्यापारी के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। अब पुलिस बुजुर्ग की लाश की स्थिति देखकर प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच की जा रही है।
बेडरूम में शव पड़ा हुआ देख पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। व्यापारी के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। अब पुलिस बुजुर्ग की लाश की स्थिति देखकर प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जता रही है। मामले की जांच की जा रही है।



