छत्तीसगढ़

2. 5 अंतर्राज्यीय ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को लेते थे झांसे में

रायपुर।   राजधानी के कोतवाली पुलिस ने देश भर के अलग-अलग राज्यों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले 5 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 नग मोबाइल, अलग-अलग बैंक खातों के 8 नग एटीएम कार्ड व 8 नग सिमकार्ड जब्त किए है।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस धीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि प्रार्थिया तिरिथ बाई भारद्वाज ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोबाईल फोन नं. 8979488034 के धारक श्रुति शर्मा एवं मोबाईल नं. 9760835263 के धारक काव्या वर्मा के द्वारा प्रार्थिया को इंडिगो एयरलाईन्स में जॉब दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में प्रार्थिया से 46,600 रूपये प्राप्त कर ठगी किये है।

जिस पर पुलिस की टीम आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थिया की बातचीत हुई थी उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा जिन-जिन खातों में प्रार्थिया द्वारा पैसा जमा कराये गये थे उन बैंक खातों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। उक्त बैंक खाते दिल्ली निवासी सत्येन्द्र तिवारी के होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर प्राप्त जानकारी के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की 08 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली में लगातार 2 सप्ताह तक कैम्प करते हुए आरोपियों के संबंध में जानकारियां जुटाना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सत्येन्द्र तिवारी 24 वर्ष की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में सत्येन्द्र तिवारी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी रोहन टाक 23 वर्ष, अर्जुन टाक 34 वर्ष, सन्नी डेडा 26 वर्ष एवं विकास शुक्ला 27 वर्ष के साथ मिलकर दिल्ली के शशि नगर गार्डन पास स्थित अपार्टमेंट में किराये में एक फ्लैट लिये है तथा सभी इसी फ्लैट से देश भर में अलग-अलग राज्यों में लोगों को कॉल कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाते हुए उनसे ठगी करते है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फ्लैट में दबिश दे कर रोहन टाक, अर्जुन टाक, सन्नी डेडा एवं विकास शुक्ला को पकड़ा गया। आरोपियों ने अब तक देश भर के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाते हुए नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 50 लाख से ऊपर की ठगी किये है। सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में संबंधित 12 नग मोबाईल फोन, अलग-अलग बैंक खातों के 8 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं अलग-अलग कम्पनियों के 8 नग सिम कार्ड जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button