छत्तीसगढ़

4. चाकू की नोक पर कार चालक से लूटपाट, लिफ्ट लेने के बहाने दी वारदात को अंजाम, दो गिरफ्तार

रायपुर।    राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के पचपेड़ीनाका के पास दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने चाकू की नोक पर कार चालक से बैग में रखे नकदी रकम लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर लिया है।

बता दें कि पीड़ित लच्छी प्रसाद यादव पेशे से कार चालक है। बताया जाता है कि वह बिलासपुर से अपने सेठ की वेगन-आर कार में सेठ की माता का ईलाज कराने के लिए व्ही. वाय हॉस्पिटल आया था। पीड़ित के सेठ की माता के हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण वह हॉस्पिटल में रूक गया था। बताया जाता है कि कल सुबह वह कार से चाय लेने पचपेडी नाका ब्रिज के पास गया था

जब वह चाय लेकर हॉस्पिटल वापस जाने लगा, इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आकर आगे तक छोड़ने के लिए बोले। जिस पर पीड़ित ने दोनों व्यक्तियों को चारपहिया वाहन में पीछे सीट में बैठा लिया। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पीड़ित को पीछे से पकड़कर अपने पास रखे चाकू से वार कर उसके पास रखे बैग को लूट कर चारपहिया वाहन से उतर कर फरार हो गये।

कुछ देर बाद पीड़ित चाय दुकान वाले के पास जाकर दोनों व्यक्तियों के संबंध मेें पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की छोटा गजनी एवं चाहत सेन नामक दो व्यक्त्यिों द्वारा उसे लूटा गया है। जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हेम कुमार उर्फ छोटा गजनी 24 वर्ष एवं चाहत कुमार सेन 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की बैग तथा बैग में रखा नगदी रकम व चाकू जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button