5. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: CM भूपेश बघेल ने सोनाखान को दी करोड़ो की सौगात, की कई बड़ी घोषणाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए नवगठित जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसिंवा हेलीपैड पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सीएम बघेल का आत्मीय स्वागत किया। ग्रामवासियों में प्रदेश के मुखिया के स्वागत में जोरदार उत्साह दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) भेंट-मुलाकात के लिए बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सोनाखान में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं राज्यगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर गृहमंत्री मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कसडोल विधायक शकुंतला साहू भी उपस्थित रहे।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान सोनाखान में कई घोषणाएं की गई।
1. शहीद वीर नारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों हेतु 5.6 करोड़ रूपये स्वीकृति की घोषणा
2. ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिये 2.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति
4. सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा
5. टुण्डरा के हाईस्कूल के लिए नये भवन का निर्माण कराया जायेगा
6. गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के रूप में किया जायेगा
7. सोनाखान में सहकारी बैंक खोला जायेगा
8. जिले के भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन बनाया जाएगा
10. गिरौदपुरी, राजादेवरी से बया पहुँच मार्ग पुल पुलिया सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की घोषणा
11. चरींदा (बया) से बार होते हुए तुरतुरिया पहुँच मार्ग पुल पुलिया सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की घोषणा
12. सलिहा से कुशगढ़ विजयमाल होते हुए सांकरा पहुँच मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की घोषणा
13. गिरौदपुरी में अनुविभागीय कार्यालय (एस.डी.एम. कार्यालय) खोला जाएगा



