3. CG में फर्जी मैसेज भेजकर ठगी : मीटर काटने का मैसेज भेजकर लोगों को बना रहे शिकार, पुलिस ने कहा – अपराधियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर. राजधानी में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली मीटर काटने के फर्जी मैसेज के जाल में उपभोक्ता लगातार फंस रहे हैं. वहीं कई उपभोक्ता जागरूकता के कारण फर्जी मैसेज के झांसे में आकर पैसे गंवाने से बच गए. कई बार शिकायत करने के बाद भी फर्जी मैसेज करने वालों तक पहुंचने में पावर कंपनी प्रबंधन और पुलिस नाकाम है.
साइबर ठग इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना रही है. बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली काटने के फर्जी मैसेज सैकड़ों उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आ चुके है. इसे लोग अब भी अनदेखा कर रहे हैं और ठगी के शिकार हो रहे हैं.
इस मामले में बिजली विभाग और पुलिस अधिकारियों का कहना है किी बिजली भुगतान नहीं करने पर कंपनी प्रबंधन द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह का कोई भी मैसेज कंपनी द्वारा नहीं भेजा गया है. प्रबंधन ने कंपनी के अधिकृत सिस्टम मोर बिजली एप एटीपी एवं ऑनलाइन सिस्टम से भुगतान करने की सलाह दी है.
साइबर पुलिस का कहना है कि इस तरह की सूचना आने पर लगातार रायपुर शहर और जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया है. इसमें से कई गिरोह को जामताड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. इसके बाद भी अगर ऐसी सूचना आ रही है तो लगातार इस पर निगरानी रखकर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी.



