8. मोटर सायकल चोरों का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक खरीददार को किया गिरफ्तार

जांजगीर. पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है. प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू निवासी मंझली तालाब चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.12.22 को शाम अपने मोटर सायकल ड्रीम योगा में भोजपुर सब्जी खरीदने गया था. जिसे बाजार से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.
आरोपी अमित दास महंत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर एवं मोहन शर्मा के कब्जे से गाड़ी बिक्री की लिखा पढ़ी कागज को बरामद किया गया. मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी मोहन शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी स्टेशन पारा सक्ती हाल मुकाम भाठिया गली गुरूद्वारा चांपा, अमित महंत उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 कोरबा रोड चांपा एवं चोरी की मोटर सायकल खरीदने वाले आरोपी शुभम गुप्ता उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 22 कोरबा रोड चांपा को दिनांक 18.12.22 को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया.
मोटर सायकल चोरी का खुलाशा करने में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, म.प्र.आर. श्यामा जायसवाल, प्र.आर. प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आर. विरेन्द्र टंडन, गौरीशंकर राय, श्रीकांत सिंह एवं नितिन द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



