छत्तीसगढ़
6. महापौर ढेबर ने किया शेड निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन, मौजूद रहे विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद आकाश तिवारी

रायपुर : महापौर एजाज ढेबर ने यात्रियों की सुविधा और गर्मी एवं बरसात से बचाव हेतु आज शहर के 3 प्रमुख स्थान देवेन्द्र नगर, फाफाडीह और कलेक्ट्रेट चौक में शेड निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद आकाश तिवारी मौजूद रहे।



