छत्तीसगढ़

9. डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर बचाया छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार का पैर

बिलासपुर.  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स चिकित्सालय में बड़े गौरव की बात है छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार, निर्माता व निर्देशक का सफल ऑपरेशन हड्डी विभाग द्वारा संपन्न हुआ। 28 नवम्बर 2022 को शूटिंग के दौरान मरीज बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया था उसे जिला चिकित्सालय बिलासपुर से सिम्स चिकित्सालय रेफर किया गया। मरीज ओंकार तिवारी पिता कोमल तिवारी उमर 37 साल मस्तूरी निवासी उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। अत्यधिक मात्रा छत्तीसगढ़ी एक्टर का पैर कटने से बचाया:डॉक्टरों ने किया मेजर ऑपरेशन, 2 घंटे तक हुई सर्जरी, हादसे में चकनाचूर हो गई थी हड्डीमें खून बह गया था।

मरीज को तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी गई जब सिम्स चिकित्सालय के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर नीरज शिंदे ने तत्काल विभागाध्यक्ष डॉ एआर बेन ने सीनियर डॉक्टरों की टीम तैयार की जिसमें डॉ दीपक जांगड़े, डॉ रवि कांत दास, डॉ राजीव सखूजा के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन किया गया। हड्डी पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी। 2 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद मरीज आज स्वस्थ है । डॉ दीपक जांगड़े ने उसकी उंगली और पैरों को तारों व लोहे की रॉड से उसके पैर को बचा लिया। अन्य डाक्टरों में निश्चेतना विभाग से डॉ श्वेता कुजूर डॉक्टर मिल्टन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सा स्टाफ अहम भूमिका थी। मरीज द्वारा सिम्स में पूरा नि:शुल्क इलाज के लिए सिम्स प्रबंधक कोे धन्यवाद दिया है ।

 

Related Articles

Back to top button