छत्तीसगढ़

6. सर्दियों में आजमाएं ये मसाले वाली चाय, सुधरेगी सेहत, साथ ही दर्द और वजन होगा कम

सर्दियों का मौसम और उस सुबह-सुबह मसाला चाय जहां एक और आपको फुर्ती देती है वहीं यह वजन कम करने भी मदद करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सर्दियों में एक कप मसालेदार चाय में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स और खनिज व विटामिन के गुण होते है। इसमें कई तरह के मसाले का प्रयोग होता है जो व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। यह विभिन्न प्रकार के रोगो को ठीक करने में फायदेमंद साबित होता है। सुबह मसाला चाय पीने से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और शरीर को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से पोषण मिलता है।

भूख कम करने में है सहायक
अपनी चाय में मसाले मिलाकर सुबह इसे पीने से प्रभावी वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सौंफ, लौंग, दालचीनी और जायफल जैसे मसाले, वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये मसाले फैट बर्न करने और भूख कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, मसाले और जड़ी-बूटियां भी हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
हल्दी और लौंग जैसे मसाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरे होते हैं, जो सूजन से लडऩे में मदद करते हैं, दर्द और घावों को ठीक करते हैं; और दर्द निवारक के विकल्प के रूप में काम करते हैं।

सेहत में होता है सुधार
सेहत में सुधार आता है। कुछ मसालों और जड़ी बूटियों को मिलाकर अपनी नियमित चाय के साथ सेवन कर सकते है। सर्दियों में यदि आपने अधिक मिर्च-मसालों वाला भोजन किया हो तो मसाला चाय उस भोजन को पचाने में भी सहायक होती है। मसाला चाय औषधीय गुण से परिपूर्ण तो होती ही है लेकिन यह चाय पीने मे अच्छी होने के साथ-साथ सुगंधित भी होती है। मसाला चाय में काफी मात्रा में मुख्य पौष्टिक तत्व होते है। जो शरीर के लिए आवश्यक और लाभकारी होते हैं। मसाला चाय मे कैलोरी बिल्कुल न के बराबर होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button