राष्ट्रीय

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, बेहतर ब्याज के कारण 5 साल बाद होगी अच्छी कमाई

पोस्ट ऑफिस की इस योजना पर मोदी सरकार भी मेहरबान है और ब्याज दर में वृद्धि कर दी है। इ योजना पर अभी तक 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने आंशिक बढ़ोतरी करते हुए अब इसे 6.7 फीसदी कर दिया है।

अगर आप अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए एक शानदार निवेश योजना लेकर आया है। पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना (MIS) एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें निवेश करके ग्राहक लंबे समय तक अच्छा लाभ कमा सकता है और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना पर मोदी सरकार भी मेहरबान है और ब्याज दर में वृद्धि कर दी है। इ योजना पर अभी तक 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने आंशिक बढ़ोतरी करते हुए अब इसे 6.7 फीसदी कर दिया है।
मासिक आय योजना (MIS) में हर माह करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना (MIS) में हितग्राही को हर माह निवेश करने का विकल्प रहता है। हितग्राही को इस योजना के तहत 5 साल साल तक अपनी राशि जमा करने होती है और 5 साल की अवधि के बाद पूरी राशि निकाली जा सकती है। इसमें एकल और संयुक्त खाते खोलने की सुविधा है। गौरतलब है कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन के तौर पर लाभ कमाने के लिए कई लोग इस स्कीम का फायदा ले रहे हैं।

ऐसे समझें मासिक आय योजना (MIS) का गणित

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में ब्याज दर को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया गया है। इस योजना के तहत हितग्राही एक खाते में अधिकतम 4.5 लाख रुपए और संयुक्त खाते में 9 लाख रुपए तक की राशि का निवेश कर सकता है। अगर आपने 9 लाख रुपए इस योजना में निवेश किए हैं तो 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से हितग्राही को कुल ब्याज 60,300 रुपए प्राप्त होगा। यह राशि वर्ष के 12 महीनों में वितरित की जाएगी। हर महीने का ब्याज करीब 5025 रुपए होगा। गौरतलब है कि एक खाते से 4,50,000 लाख रुपए जमा करते हैं तो मासिक ब्याज 2513 रुपए होगा।

बच्चों को भी मासिक आय योजना का लाभ

पोस्ट ऑफिस के मुताबिक मासिक आय योजना (MIS) का लाभ बच्चों को भी मिल सकता है। यह खाता 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम से खोल सकते हैं और आप हर महीने मिलने वाले ब्याज से बच्चे की फीस वसूल सकते हैं।

ऐसे खोलें मासिक आय योजना (MIS) में खाता

– इस स्कीम के लिए डाकघर में बचत खाता होना चाहिए।

– 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड का एड्रेस प्रूफ, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होता है।

– डाकघर जाकर फॉर्म भरना होगा। इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
– फॉर्म भरने के साथ नॉमिनी का नाम भी देना होगा।
– शुरुआत में 1000 रुपए नकद या चेक के जरिए जमा कराने होंगे।

Related Articles

Back to top button