छत्तीसगढ़

4. नर्सरी में मिली सड़ी-गली लाश, आधार कार्ड के जरिए हुई युवक की शिनाख्त

जांजगीर-चांपा।   जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम देवराहा के नर्सरी में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आधार काडके जरिए मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि उन्हें शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम देवराहा की नर्सरी में एक व्यक्ति की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी हुई है। वे तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर पा रहे थे। लाश की जांच करते हुए उसकी पैंट की जेब से व्यक्ति का आधार कार्ड मिला।

जिस पर मृतक की शिनाख्त दरस राम सूर्यवंशी 45 वर्ष निवासी कैलाश नगर पिसोद के रूप में किया। बताया जाता है कि 28 नवम्बर को दरस राम अपने घर कैलाश नगर पिसोद से किसी काम से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटाी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि व्यक्ति की मौत किसी हादसे के चलते हुई या उसकी हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button