2. पुलिस विभाग ने जिले के 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का किया तबादला

बिलासपुर. पुलिस विभाग ने जिले के 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का तबादला किया है. इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने आदेश जारी कर दिया है.-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिता की पिटाई के कारन युवक की आत्महत्या के मामले में SSP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्हा थानेदार को लाइन अटैच कर दिया है. इस केस में सिपाही पर उसके पिता को पीटने का आरोप था. इसके साथ ही एसएसपी ने 10 थानेदारों को भी इधर से उधर किया है. इसमें शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद सरकंडा के थानेदार को भी हटा दिया गया है. अब तोरवा थाना प्रभारी फैजूल शाह को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी दी गई है. सरकंडा थाने में शुक्रवार को हवलदार और आरक्षक के बीच जमकर मारपीट हो गई थी. बाद SSP ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया. विवाद के दूसरे ही दिन SSP पारुल माथुर ने TI उत्तम साहू को हटाकर तोरवा थाने भेज दिया है.
NHRC ने छत्तीसगढ़ के DGP से मांगी रिपोर्ट
एक दिसंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) NHRC ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में प्रदेश के पुलिस प्रमुख को गुरूवार को नोटिस जारी किया. आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने पिता की एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर की गयी पिटाई से आहत था. आयोग ने कहा कि यह घटना ‘मृतक के जीवन और सम्मान के अधिकार का उल्लंघन’ है.
आयोग ने छत्तीसगढ़ के लिए अपने विशेष दूत उमेश कुमार शर्मा को बिलासपुर जिले के संबंधित पुलिस स्टेशन का दौरा करने और पुलिसकर्मी के दोष का पता लगाने के लिए भी कहा है. NHRC के अनुसार, मृतक की मोटरसाइकिल महिलाओं के एक समूह से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी और इस संदर्भ में पुलिस उसके घर पहुंची थी.



