छत्तीसगढ़

8. एक्टर Vijay Deverakonda से ED ने की पूछताछ, Liger फिल्म की फंडिंग को लेकर किए सवाल

नई दिल्ली।  फिल्‍म एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से ईडी ने उनकी फिल्‍म लाइगर में फंडिंग को लेकर पूछताछ की है. उनसे फिल्‍म फंडिंग को लेकर कुछ सवाल पूछे गए हैं. एक्टर विजय ने हैदराबाद में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है। कथित तौर पर विजय देवराकोंडा से फिल्म के लिए धन के स्रोतों, उनके पारिश्रमिक और अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन सहित अन्य अभिनेताओं को किए गए भुगतान के बारे में पूछताछ की गई।

Related Articles

Back to top button