छत्तीसगढ़

10. Cow Milk Or Buffalo Milk: क्या आप जानते हैं गाय के दूध और भैंस के दूध में क्या होता है अंतर?

दूध हर किसी के लिए फायदेमंद होता है.  दूध पीने से सेहत ठीक रहती है और यह बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके दांतों और हड्डियों को मजबूत रखता है. इसीलिए डॉक्टर भी दूध को डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, खासकर छोटे और बढ़ते उम्र के बच्चों के लिए दूध पीना जरूरी होता है. दूध तो वैसे लोग पी लेते हैं लेकिन डेयरी प्रोडक्ट्स भी प्रयोग करना सेहत के लिए बेहतर है.

ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि गाय का दूध ज्याादा पौष्टिक होता है या भैंस का दूध, गाय का दूध पीना चाहिए या भैंस का दूध. दूध कोई भी हो फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो जानिए गाय और भैंस के दूध में क्या है अंतर और कौन सा दूध पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं.

वजन कम करना हो तो पीएं गाय का दूध
वजन कम करने के लिए गाय का दूध पी सकते हैं, क्योंकि गाय के दूध में भैंस के दूध की अपेक्षा कम फैट होता है. बता दें कि गाय के दूध में 3 से 4 प्रतिशत तक फैट होता है वहीं उतनी ही मात्रा में भैंस के दूध में 7 से 8 प्रतिशत फैट की मात्रा होती है.

गाय का दूध पतला होता है तो वहीं भैंस का दूध गाढ़ा और भारी होता है. गाय का दूध आसानी से पच जाता है और भैंस के दूध को पचने में ज्यादा वक्त लगता है. अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं और फैट की ज्यादा से बचना चाहते हैं तो गाय का दूध ही पीएं.

गाय के दूध में पाए जाते हैं ये तत्व
गाय का दूध पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है. अगर आप कम पानी पीते हैं तो गाय का दूध पिएं. गाय के दूध में 90 प्रतिशत पानी होता है. इसीलिए ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है.

भैंस के दूध में प्रोटीन ज्यादा 
भैंस के दूध की बात करें तो इसके दूध में गाय के दूध की तुलना में 10 से 11 फीसदी ज्यादा प्रोटीन होता है. प्रोटीन की वजह से ये हीट रेजिस्टेंट होता है. बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इसे नहीं पीने की सलाह दी जाती है.

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में होता है अंतर
भैंस और गाय के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में भी काफी अंतर होता है. भैंस के दूध में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है तो वहीं गाय के दूध में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है, इसीलिए यह  हाइपरटेंशन और किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद है.

भैंस के दूथ में कैलोरी ज्यादा गाय के दूध में कम
भैंस के दूध में प्रोटीन और फैट ज्यादा होता है. इसलिए इसमें कैलोरी की भी ज्यादा  मात्रा होती है. भैंस के 1 कप दूध में 273 कैलोरी होती है. वहीं गाय के 1 कप दूध में 148 कैलोरी होती है.

नींद ना आए तो पीएं भैंस का दूध
अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आप भैंस का दूध पिएं, इससे इस समस्या से निजात मिलेगी. वहीं. भैंस के दूध से पनीर, खोया, दही, खीर, कुल्फी, घी जैसी चीजें ज्यादा अच्छी बनती क्योंकि, ये गाढ़ा होता है. गाय के दूध में चिकनाई कम होती है, इसलिए इसका दूध पीने के लिए ठीक है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button