छत्तीसगढ़
4. तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। वहीं एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। बता दें कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार लोग बिलासपुर से अकलतरा की तरफ जा रहे थे। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।



