छत्तीसगढ़

5. तेज रफ़्तार का फिर दिखा कहर, मेटाडोर ने बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में एक और युवक को रौंदा

बिलासपुर : जिले में मौत बनकर सड़क पर दौड़ रही मेटाडोर ने दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तार मेटाडोर ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित वाहन ने दूसरी बाइक में सवार दो युवकों को भी चपेट में ले लिया और दूसरे युवक की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे युवक बाइक समेत 15 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे की है। मस्तूरी तरफ से मेटाडोर माजदा तेज रफ्तार से मल्हार की ओर जा रही थी। उसमें पीछे महिलाएं सवार थीं। मेटाडोर अभी ग्राम टिकारी के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में युवक की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button