छत्तीसगढ़

4. नहाने के दौरान नदी में डूबा बैंक कैशियर, रेस्क्यू जारी

सुकमा।  जिले के कोंटा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर शबरी नदी में नहाने गया था, तभी अचानक डूब गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से रेस्क्यू कर रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि कार्तिक मास के आखिरी सोमवार को शबरी नदी में नहाने गए तिरुपति राव को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वो पानी में डूब गए। दूर खड़े दो युवकों ने इस घटना को देख लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने नदी में नाव के सहारे कैशियर की खोज कर रहे हैं।

जांच में बात पता चली है कि तिरुपति कार्तिक माह में हर सोमवार को शबरी नदी में सुबह नहाने आते थे। आखिरी कार्तिक सोमवार सुबह भी नहाने के दौरान वे नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस सर्चिंग कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button