छत्तीसगढ़

7. डर, तनाव और बेचैनी की वजह से बच्‍चे बन जाते है गुस्‍सैल, जानें Child Anger की वजह

गुस्‍सा एक इमोशन है जो किसी के प्रति नाराजगी दिखाने का एक माध्‍यम होता है. बच्‍चों में गुस्‍सा होना भी एक नॉर्मल सी बात है. लेकिन कई बार बच्‍चे के अंदर इतना अधिक गुस्‍सा जन्‍म ले लेता है कि वे आक्रामक होने लगते हैं और वे कई बार कंट्रोल में ना रहने से गलत कदम तक उठाने लगते हैं. ऐसे में उनका गुस्‍सा पेरैंट्स के साथ साथ बच्‍चों के लिए भी समस्‍या बनने लगती है. एनएचएसके मुताबिक, बच्‍चों में गुस्‍से की वजह कई हो सकती हैं. ऐसे में पेरैंट्स को काफी ठंडे दिमाग से हालात को हैंडल करना जरूरी होता है. यहां हम आपको बताते हैं कि आखिर बच्‍चे के अंदर का गुस्‍सा आक्रामकता का रूप कब लेने लगता है और हर वक्‍त गुस्‍से में रहने की आखिर क्‍या वजह हो सकती है.

इन वजहों से बच्‍चे रहने लगते हैं गुस्‍से में

परिवार का माहौल
अगर घर का माहौल तनाव से भरा है और घर के सदस्‍य आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं तो इसका असर बच्‍चे की मानसिकता पर तेजी से पड़ता है. इसलिए बच्‍चे के सामने कभी भी तेज आवाज में या आक्रामक अंदाज में लड़ने से बचें.

फ्रेंडशिप में समस्‍या
कई बार दोस्‍तों के बीच तनाव हो जाने या किसी तरह की पर्सनल समस्‍या की वजह से बच्‍चे इमोशनली आहत हो जाते हैं. ऐसे में अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्‍यक्‍त ना कर पाने या इंट्रोवर्ट होने की वजह से बच्‍चे आक्रामक हो जाते हैं.

तंग किया जाना
किसी बात को लेकर परेशान रहने या बुली का शिकार होने की वजह से बच्‍चा तनाव में रहने लगता है और अपनी बात को शेयर ना कर पाने और असहाय महसूस करने की वजह से वह आक्रामक होने लगता है.

पढ़ाई या परीक्षा
अगर बच्‍चा अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्‍ट नहीं है या स्‍कूल के एकेडमिक्‍स में अच्‍छा नहीं कर पा रहा है या परीक्षा को लेकर तनाव में है तो भी इसका असर उसके बिहेव पर पड़ने लगता है.

कई बार बच्‍चे किसी बात को लेकर अत्‍यधिक तनाव, एग्‍जायटी और डर में जीने लगते हैं. ऐसे इमोशन उनके अंदर एग्रेशन भर देता है.

हार्मोनल बदलाव
जब बच्‍चे टीनएज में जाते हैं तो उनके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आने लगता है और इसका असर उनके इमोशन पर भी पड़ता है. वे हर वक्‍त इरिटेट महसूस करते हैं और बात बात पर परेशान हो जाते हैं. इन बातों पर अगर पेरैंट्स ध्‍यान दें और उनकी मदद करें तो वे इमोशनली खुद को उबार पाएंगे और रिलैक्‍स महसूस करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button