छत्तीसगढ़

1. बुजुर्ग दंपत्ति को टोनहा-टोनही कहकर करते थे मारपीट, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

महासमुंद।    जिले के तुमगांव पुलिस ने ग्राम गुडरूडीह में एक बुजुर्ग दंपत्ति को टोनहा-टोनही कहकर प्रताड़ित व मारपीट करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

बता दें कि 9 नवम्बर को ग्राम गुडरूडीह निवासी परमानंद पटेल ने थाना में शिकायत किया कि मेरे दादा बनवाली ध्रुव घर पर थे तभी गांव के सीताराम ध्रुव, तुलस राम ध्रुव, महिला ईश्वरी ध्रुव व कुछ अन्य लोग घर के पास आकर अश्लील गाली गलौच कर टोनही हो कहते हुए डण्डा से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी दिये। जिससे पुलिस ने मामले में

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी सीताराम ध्रुव 42 वर्ष, तुलस राम ध्रुव 22 वर्ष, राजेन्द्र ध्रुव 28 वर्ष, हीरावन ध्रुव 22 वर्ष, महिला ईश्वरी ध्रुव 48 वर्ष व दशरथ खैरवार 37 वर्ष ग्राम बोरीद है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 147 तथा छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4,5 के तहत् कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button