छत्तीसगढ़
नए राजनीतिक समीकरण की तलाश, आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल से मुलाकात की
एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………..

नई दिल्ली। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों पर उनसे चर्चा की। केजरीवाल ने ठाकरे के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्वीट किया, आज अपने आवास पर श्री आदित्य ठाकरे जी के आतिथ्य का अवसर मिला। देश के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर उनसे विस्तार से बातचीत हुई।’



