छत्तीसगढ़
5. दो नकाबपोश चोरों ने मंदिर से की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के बागबाहरा स्थित माता खल्लारी के मंदिर में लाखों रूपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो दो नकाबपोश चोर मंदिर में घुसे और फिर माता जी के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए मंदिर में रखी दान पेटी समेत कई सामान को लेकर चलते बने। चोरों की तस्वीर सामने आने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि चोरो ने माता का दो मुकुट, दो चरण पादुका, दान पेटी, दो क्षत्र, करधन, पायल और बिछिया पार कर दिए। वहीं घटना को अंजाम देते दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस साइबर क्राइम की टीम सहित डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की जांच में जुट गई है।



