छत्तीसगढ़

6. अंधविश्वास! गर्म त्रिशूल से शरीर के इस अंग को 20 बार दागता रहा बैगा, चली गई युवक की जान

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अंधविश्वास के चलते एक युवक की जान चली गई। युवक को इलाज के नाम पर बैगा चार दिनों तक त्रिशूल से दागता रहा। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा घाव दिए। जिसके चलते युवक की मौत हो गई।

दरअसल, मामला पौड़ी गांव का है जहां एक मानसिक रोगी का इलाज करवाने के लिए बैगा के पास लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि बैगा ने युवक को 4 दिन अपने घर में रखकर गर्म त्रिशूल से उसके शरीर पर दागता रहा। जिससे इंफेक्शन से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी बैगा की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button