छत्तीसगढ़

3. प्रदेश में पड़ रही जबरदस्त ठंड! कल कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

रायपुर।  आज से नवंबर माह की शुरुआत हो गई हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। दरअसल उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से 2 नवंबर बुधवार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है ।

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। उत्तर से शुष्क- ठंडी हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं ऊपरी और मध्य वायुमंडल में आने की प्रबल संभावना है।न्यूनतम तापमान में दक्षिण छग में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज किया गया है। उत्तर छग में में वृद्धि का ट्रेंड तो है पर विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। आज भी स्थिति यही रहने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के दक्षिणी छोर में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है ।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से नवंबर में ठंड बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने वाली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने व न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री बढ़ने के आसार है। नवबंर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अनुमान है।

 

Related Articles

Back to top button