छत्तीसगढ़

2. चार साल बाद रायपुर जिले में फिर से होगी 8 रेत घाट की नीलामी, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया जल्द

रायपुर जिले में रेत खदानों को चार साल बाद फिर से दो साल की लीज पर देने के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। चार साल पहले निविदा जारी की गई थी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया रोक कर पुराने ठेकेदारों को ही ठेका दे दिया गया। इस बार अब फिर से दो साल के लिए निविदा की जा रही है। डीजल के दाम बढ़ने की वजह से लोडिंग चार्ज में 100 से 200 रुपए तक की वृद्धि की जा सकती है। निविदा की प्रक्रिया ओपन ऑनलाइन टेंडर सिस्टम से होगी। जिसमें कोई भी व्यक्ति भी शामिल हो सकता है।

गाइडलाइन के अनुसार रेत घाटों का पट्टा रेत खनन एवं लोडिंग के लिए तय शुल्क से कम प्रति घनमीटर बोली (रिवर्स बिडिंग) वालों को ठेका दिया जाएगा। शासन की ओर से तय लोडिंग चार्ज और निविदा में बोली लगाने कम चार्ज भरेंगे। इसके बीच जो राशि होगी वह शासन को राजस्व के रुप में मिलेगी। बता दें कि पिछली बार 9 रेत घाटों का टेंडर हुआ था, जिसमें से एक रेत खदान में साल भर पानी भरे होने के कारण सिर्फ 8 खदानें ही संचालित हुईं। अभी और रेत खदान बढ़ाने के लिए सर्वे भी किया जा सकता है।

नियम तय, लेकिन मानते नहीं
निविदा शर्तों में नियम तय है कि रेत परिवहन करने वाले मालवाहकों को 3 बार से ज्यादा बिना रॉल्यटी के परिवहन करते पाया गया तो निविदाकार का ऑनलाइन पंजीयन रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि इस बार बिना रॉयल्टी और निधाZरित लोडिंग चार्ज से अधिक लेने की लगातार शिकायतें हुई हैं। पिछली बार की तहर इस बार भी रेत खदानों के लिए बोली लगाने वालों को एक लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से डिपॉजिट जमा करना होगा।

नहीं हो रहा पालन
निविदा प्रक्रिया के बाद भी एक गाड़ी लोड करने के लिए लोडिंग चार्ज 650 रुपए से ज्यादा नहीं लिया जा सकता है। लेकिन जो लोग रेत लोड करते हैं वे 2000 से 3000 तक चार्ज करते हैं। इससे रेत की कीमत बढ़ जाती है। शासन के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं होता है।

बोलीदारों की जानकारी भी ऑनलाइन
– रेत घाटों के लिए सुरक्षा निधि जमा कराने वाले लोगों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी।
– निविदाकार की गाड़ियों की जानकारी भी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
– रेत को लोड करने वाले सप्लायरों की जानकारी भी ऑनलाइन होगी।

रेत घाट लोडिंग चार्ज
कुरुद आरंग 1680
हरदीडीह 1680
गौरभाट 1680
कुम्हारी 1280

जिले की आठ रेेत घाटों के निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से नीलामी की जाएगी।
– केके गोलघाटे, उप संचालक खनिज रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button