1. सीएम ने शहीदों के परिजनों को भेजा दीपावली संदेश, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घर जाकर सौंपे उपहार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर शहीदों के परिजनों को प्रेषित शुभकामना संदेश और उपहार पुलिस अधिकारियों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाकर दिया जा रहा है। धरतेरस के मौके पर मुख्यमंत्री का शुभकामना पत्र और दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए आईजी बस्तर सुन्दरराज पी. एवं एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह और शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के घर पहुंचे।
उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए उन्हें धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जाएगा। बता दें कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी अशोक जुनेजा द्वारा शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए उनके परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है।
दीपावली का उपहार भेंट करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा शहीद आरक्षक महिपाल सिंह एवं शहीद सहायक उप निरीक्षक शोभाराम साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



