छत्तीसगढ़

4. यूरोप में गूंजा CG SONG : ‘हमर पारा तुम्हारा पारा’… बच्ची ने किया डांस, विदेशी भी थिरके

जगदलपुर. यूरोप के ब्रुसेल्स, बेल्जियम शहर में भी छत्तीसगढ़ी गीत की धूम रही. हमर पारा तुम्हारा पारा गाने पर जगदलपुर शहर की रहने वाली अरना बागड़े ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में डांस किया और अपने डांस से सभी बेल्जियम वासियों का मनमोह लिया और उन्हें भी इस गाने में थिरकने को मजबूर कर दिया.

दरअसल बेल्जियम में एक एनजीओ के माध्यम से भारतीय दूतावास के सहयोग से ब्रुसेल्स बेल्जियम में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया था. यहां रहने वाले सभी भारतीयों के छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया और पारंपरिक ड्रेस और भाषा के गीत पर नृत्य किया. इस दौरान जगदलपुर निवासी आशीष बागड़े भावना बागड़े की 8 साल की बेटी अरना बागड़े ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में इस फेस्टिवल में शामिल हुई.

अरना ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए हमर पारा तुम्हर पारा गाने पर डांस किया. इस छोटी सी बच्ची के डांस पर जमकर तालियां बजी और बेल्जियम और ब्रुसेल्स के स्थानीय लोगों ने भी इस गाने पर डांस किया. यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ी गीत हमर पारा तुम्हर पारा की धूम यूरोप में भी दिखी. दरअसल पहली बार यूरोप के बेल्जियम, ब्रुसेल्स में इस तरह के समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी भारतीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बकायदा यहां भारत की संस्कृति देखने को मिली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button