healthछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सुरक्षा घेरे में बिलासपुर जिला, अब बचे हैं सिर्फ 15 संक्रमित, मरीज मिलने का सिलसिला थमा

बीते तीन दिन से नहीं मिला है एक भी मरीज,कोरोना टीका अवश्य लगाए। बूस्टर दो अब भी निशुल्क जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर मनोज सेमुअल ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के निर्देश पर अभी भी कोरोना का बूस्टर डोज निशुल्क चल रहा है।

बिलासपुर। जिले में तीन दिनों से कोई नए मरीज नहीं मिला हैं। अब कोरोना के मामले लगातार शून्य में चल आ रहा है। कोरोना नियंत्रण का पता इसी से चल रहा है अब जिले में सिर्फ 15 सक्रिय मरीज बचे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक से दो सप्ताह के भीतर स्तिथी पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाएगा।

मरीजों की संख्या कम होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है, क्योंकि हर दिन जिले में कम से कम 1000 से ज्यादा की कोरोना जांच की जा रही है। जिससे यह बात सामने आ रही है कि संक्रमण दर लगातार कम होते जा रहा है। बीते तीन दिन में कुल 1755 जांच किया गया है। जिससे यह तो साफ है कि स्थिति नियंत्रण में चल रहा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस कमजोर पड़ चुका है।

हालांकि इसके बाद भी कम मामलों के बीच भी कोरोना गाइडलाइन का शतप्रतिशत पालन करना जरूरी है। तभी कोरोना महामारी को जिले में पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा। सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई है।

कोरोना टीका अवश्य लगाए

सीएमएचओ डाक्टर अनिल श्रीवास्तव महाजन ने कोरोना से निपटने के लिए सबसे कारगार हथियार कोरोना टीकाकरण को बताया हैं। ऐसे में अभी भी टीकाकरण पर फोकस किया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि जिनका भी टीकाकरण नहीं हुआ है वे अपना टीकाकरण कराकर जिला को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग दे।

बूस्टर दो अब भी निशुल्क
जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर मनोज सेमुअल ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के निर्देश पर अभी भी कोरोना का बूस्टर डोज निशुल्क चल रहा है। ऐसे में अभी भी निशुल्क टीके का फायदा हितग्राही उठा सकते हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में बूस्टर डोज शुल्क लेकर लगाया जाएगा। जो सिर्फ निजी अस्पताल में ही लगेगा। जिसके एक डोज के लिए 385 रुपये भुगतान करना होगा। ऐसे में निशुल्क होने की वजह से अभी ज्यादा से ज्यादा लोग बूस्टर डोज लगाकर इसका फायदा ले सकते है

Related Articles

Back to top button