फेक न्यूज फैलाने वालों को अक्षय कुमार की WARNING, 260 करोड़ के जेट वाली खबर पर भी दिया जवाब
अक्षय कुमार की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- लंबे वक्त के बाद आपको एग्रेसिव मोड में देखकर अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने ट्वीट पर जवाब दिया- वो किंग है।

झूठी हैं 260 करोड़ के प्राइवेट जेट की खबरें
रिपोर्ट में बताया गया था कि अक्षय कुमार के पास 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट है। इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने कहा, ‘साफ है कि कुछ लोग बड़े नहीं हुए हैं, और मैं अब उन्हें इन चीजों के लिए रियायत देने के मूड में नहीं हूं। अब आपने मेरे बारे में कोई भी झूठी या निराधार बात लिखी तो मैं आगे आकर इसका खुलासा करूंगा।’
फैंस बोले- एग्रेसिव मोड में देखकर अच्छा लगा
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का रिएक्शन उनके फैंस को पसंद आया है और उन्हें उनका झूठी खबरों का खंडन करना अच्छा लगा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- लंबे वक्त के बाद आपको एग्रेसिव मोड में देखकर अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर जवाब दिया- वो किंग है।
कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की राम सेतु?
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘राम सेतु’ में काम करते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले किया है। उनके साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।


