छत्तीसगढ़

1. इन दो थीम पर मनाया जाएगा राज्योत्सव 2022, नौ देशों के 1500 से अधिक कलाकार होंगे शामिल

Chhattisgarh Raj Utsav 2022:  छत्तीसगढ़ की राजधानी में (National Tribal Dance Festival 2022) राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य किया जाएगा. कार्यक्रम एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक चलेगा. यह कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज में होगा.महोत्सव में नौ देशों के जनजातीय कलाकारों सहित 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक कलाकार भाग लेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली के किरण नादर म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए. उन्होंने कॉन्क्लेव में लगाए गए छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और लोक कला पर केंद्रित स्टॉलों का अवलोकन भी किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारम्परिक वाद्य यंत्र तुरही भी बजाया. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ (Chhattisgarh Raj Utsav 2022) पर विशेष वार्ता की.

नौ देशों को भेजा गया आमंत्रण पत्र
जानकारी हो कि आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से नौ देशों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है. ये सभी देश पहली बार रायपुर में अपनी प्रस्तुति देंगे. इस आयोजन में मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे.

राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा न्योता
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपालों को आमंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भेजा जा रहा है.

राष्ट्रीय महोत्सव के लिए बने दो थीम
इस बार आदिवासी नृत्य महोत्सव में दो थीम रखी गई है. पहली थीम है ‘फसल कटाई पर होने वाले आदिवासी नृत्य’ और दूसरी थीम है ‘आदिवासी परम्पराएं और रीति- रिवाज’. विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा. प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button