8. ठंड की 8 बीमारियों को जड़ से मिटाती है मुलेठी, इन 4 तरीकों से करें उपयोग

सर्दियां आते ही ठंड में होने वाली बीमारियां परेशान करने लगी हैं। हर उम्र के लोगों को गले में सूजन व खांसी-जुकाम हो रहा है। क्योंकि, इस मौसम में तापमान गिरने लगता है और वातावरण में नमी बढ़ जाती है। सर्दी (winter season) में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोग दवाएं खाते रहते हैं। यह आदत भी उनके शरीर को नुकसान ही पहुंचाती है।
सर्दी में होने वाली बीमारियों से कैसे बचें?
सर्दी में होने वाली आम बीमारियों (health problems in winter season) से बचने के लिए आपको घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। जिसमें मुलेठी एक बेहतरीन औषधि है। आयुर्वेद में मुलेठी को 8 बीमारियों के इलाज से जोड़ा गया है। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण इन बीमारियों को जड़ से खत्म करते हैं और आपको सर्दियों में भी निरोग रखते हैं।
मुलेठी के फायदे – Mulethi Benefits
- गले में सूजन व दर्द
- खांसी-जुकाम
- फेफड़ों के रोग
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- कमजोर इम्युनिटी
- लिवर रोग
- स्किन डिसऑर्डर
- मोटापा
मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें- मुलेठी का पानी
मुलेठी की चाय
मुलेठी की जड़ चबाना
मुलेठी का काढ़ा बनाने की विधि
सर्दी की बीमारियों से बचने के लिए आप मुलेठी का काढ़ा भी पी सकते हैं। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका सेवन करने से फेफड़ों के रोग, खांसी, गले का इंफेक्शन, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप एक चौथाई चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चुटकी दालचीनी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर 1 गिलास पानी में उबालें। मिक्सचर आधा होने पर छान लें और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार पिएं।



