छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम बघेल ने आम आदमी पार्टी को बताया भाजपा की बी पार्टी, पीएम मोदी की मां पर आप नेता की टिप्‍पणी की आलोचना की

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, वे (आप) भाजपा की 'बी' टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, लेकिन यही उनका लक्ष्य है।

रायपुर।  गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, वे (आप) भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, लेकिन यही उनका लक्ष्य है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नहीं खास आदमी पार्टी है आप।

सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया की टिप्‍पणी की आलोचना की। उन्‍होंने कहा, आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने जातिवादी टिप्पणी की जिसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पीएम मोदी की मां के बारे में कमेंट किया। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गुजरात में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा।
मालूम हो कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी की मां को लेकर विवादित टिप्‍पणी की है। आप नेता इटालिया ने एक वीडिया जारी कर पीएम मोदी के अपशब्‍द का इस्‍तेमाल किया था। साथ पीएम मोदी की मां को नौटंकीबाज कहा था।
गुजरात विधानसभा में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग जल्‍द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकती है। गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीट हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button