छत्तीसगढ़

2. देश की प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, 13 प्रकरणों का किया निराकरण

राजनांदगांव।  उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जिला एवं तहसील स्तर पर जिला जेल एवं उपजेल में छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। ‘‘राज्य स्तरीय वृहद लोक अदालत‘‘ का शुभारंभ गौतम भादुडी न्यायमूर्ति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा केंद्रीय जेल रायपुर में किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायालय से विनय कुमार कश्यप, जिला न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव तथा अन्य न्यायिक अधिकारी तथा इसी तारतम्य में जिला जेल राजनांदगांव परिसर से दिग्विजय सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव, भूपत सिंह साहू, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजनांदगांव के द्वारा ऑन लाईन जुडकर उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत में जिला जेल राजनांदगांव, उपजेल खैरागढ़ व डोंगरगढ़ में कुल 7 बेंच का गठन किया गया था। जिसमें न्यायिक अधिकारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा स्वयं जेल में जाकर विचाराधीन बंदियों के प्रकरण में बंदियों का कथन अभिलिखित कर अधिक से अधिक विचाराधीन बंदियों के रिहाई किए जाने का प्रयास किया गया। उक्त जेल अदालत में कुल 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button