छत्तीसगढ़

4. तंबाखू के डिब्बे में काली करतूत: 5 महिलाओं ने बुजुर्ग महिला के गले से चुरा लिया नेकलेस, फिर एक-एक कड़ी जोड़ शातिरों को खोज निकाली पुलिस

कांकेर। नेकलेस स्नैचिंग मामले में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं को नेकलेस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पांचों महिलाएं शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिए थे, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला सुशीला बाई धनकर कांकेर से अपने गांव हाटकर्रा बस से वापस लौट रही थी. इस दौरान उसके गले से किसी ने 50 हजार रुपये के नेकलेस की चोरी कर ली.

पुलिस में मामला दर्ज होते ही जांच शुरू करते हुए बस चालक और परिचालक से चर्चा की. दोनों ने बताया कि कुछ महिलाएं कांकेर से चढ़ी थीं, जो अपने बताए पते पर पहुंचने से पूर्व ही उतर गई.

CCTV कैमरे की मदद से उक्त महिलाओं की पहचान कर पुलिस ने खोजबीन की. मामले में 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से तंबाखू के डब्बे में छुपाकर रखे नेकलेस को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस का कहना है कि यह सभी महिलाएं कोरबा जिले की रहने वाली हैं, जिनका कांकेर पहुंचने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है. इनमें से एक महिला के खिलाफ चैन स्नैचिंग मामले में अम्बिकापुर और अन्य थानों में मामले दर्ज हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button