छत्तीसगढ़

2. Chhattisgarhia Olympic: कबड्डी खेलने के दौरान घायल महिला की हुई मौत, छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का ये दूसरा हादसा

कबड्डी खेलने के दौरान महिला शांति मंडावी बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे कोंडागांव अस्पताल ले गया। उसके बाद रातों रात रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और खिलाड़ी की मौत की सूचना मिल रही है। बता दे कि कोंडागांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान महिला की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले रायगढ़ जिले में एक युवक की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव के माझी बोर्ड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इसमें कबड्डी खेलने के दौरान महिला शांति मंडावी बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे कोंडागांव अस्पताल ले गया। उसके बाद रातों रात रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सीएम भूपेश बघेल ने महिला के मौत पर संवेदना व्यक्त किया
महिला की मौत को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने संवेदना व्यक्त की साथ ही 4 लाख रु सहायता राशि की घोषणा की। यह पहली बार है जब इस तरह की घटना सामने आई है। बता दें कि इसी साल सीएम भूपेश बघेल के दौरा छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का शुभारंभ 06 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसके लिए जोन स्तर, विकासखंड स्तर,जिला स्तर आदि के लिए अलग अलग तारीख को इस ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button